Breaking News

बदायूँ में सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का हनुमान गढ़ी बालाजी मंदिर पर भव्य स्वागत

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। 18 जनवरी यानी आज विरुआवाड़ी मंदिर से निकलने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का हनुमान गढ़ी बालाजी मंदिर पर भव्य स्वागत किया जाएगा। यह कार्यक्रम हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित होगा।
मंच के प्रमुख नितिन कामठाना ने बताया कि हिंदू जागरण मंच पूरी तरह से पदयात्रा के साथ है। मंच के युवा कार्यकर्ता यात्रा के साथ रहकर हनुमान गढ़ी स्थित बालाजी मंदिर पर श्रद्धालुओं के साथ यात्रा का स्वागत करेंगे। इस आयोजन की जिम्मेदारी मंच के नगर प्रमुख लवनेश जी संभालेंगे।
मंच के कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में सामूहिक रूप से उपस्थित होकर हिंदू एकता और संस्कृति को प्रोत्साहित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …