शैक्षणिक सामग्री, टीएलएम और सत्रीय परीक्षाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
बदायूं।
कादरचौक विकासखंड की बाराचिर्रा न्याय पंचायत में मंगलवार 20 जनवरी, 2026 को जनवरी माह की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होकर 4:30 बजे संपन्न हुई, जिसमें मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
शिक्षक संकुल राजीव कुमार जौहरी ने संदर्शिका, प्रिंटरिक सामग्री, किट्स और तालिका जैसी शैक्षणिक सामग्री का कक्षा-शिक्षण में प्रयोग करने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएलएम के अनिवार्य प्रदर्शन और मीना मंच के टूल-10 साप्ताहिक गतिविधि पर भी विस्तार से चर्चा की।
शिक्षक संकुल परमानंद ने दीक्षा ऐप, रीड अलोंग ऐप, स्विफ्ट चार्ट ऐप और टीचर ऐप के उपयोग पर जानकारी दी। शिक्षक संकुल कामिनी रानी ने ‘इको क्लब’-मिशन लाइफ फॉर्मेशन नोटिफिकेशन अपलोड करने, कंपोजिट ग्रांट 2025-26 के मद के अनुसार उपयोग और विद्यार्थियों की अपार आईडी अपडेट करने, साथ ही एनआईएलपी के तहत निरक्षरों का सर्वे पोर्टल पर अपलोड करने पर चर्चा की।
नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने बताया कि बदायूं जनपद के 1760 विद्यालयों में कक्षा-एक व दो का फाइनल असिसमेंट (आकलन) डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा 27 जनवरी से 19 फरवरी, 2026 तक किया जाएगा। इसके अलावा 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक सत्रीय परीक्षाओं पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में राजीव कुमार जौहरी, मुहम्मद रूमान, नरेश पाल सिंह, रूमाना बेगम, शैला मंजूर, लुबना जबीं, कामिनी रानी, नवनीत कुमार, मोहिनी गुप्ता, ज्योति, परमानंद, जमीर अहमद, काजिम अली, सुनीता देवी, मीना रानी, कमलेश सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक जमीर अहमद ने सभी को सूक्ष्म जलपान कराकर बैठक में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat