Breaking News

श्री रघुनाथ जी मंदिर में नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भंडारा

Spread the love


बिल्सी।
नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ मंगलवार की शाम पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव के बीच संपन्न हो गया। पूर्णाहुति के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का विधिवत पाठ एवं स्मरण किया गया। इससे पूरे आयोजन काल में मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ती रही। महिला एवं पुरुष भक्तों ने माता शक्ति की आराधना करते हुए यज्ञ में सहभागिता निभाई।
महायज्ञ के संचालक पंडित राजीव शर्मा ने बताया कि नौ दिनों तक चले इस महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। आयोजन के सफल समापन पर श्रद्धालुओं ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर लोकेश बाबू वार्ष्णेय, नरेंद्र गरल, कपिल माहेश्वरी, राजीव वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, मुकुल शर्मा, वीणा वार्ष्णेय, रानी खासट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!