Breaking News

सीएचसी पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम, कुष्ठ मुक्त समाज की दिलाई शपथ

Spread the love

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मरीजों, तीमारदारों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सभी को कुष्ठ मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई।
चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य है और समय पर पहचान व सही इलाज से इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि त्वचा पर चमकदार या सुन्न धब्बे, हाथ-पैरों में झनझनाहट, चेहरे, भौंहों या कानों में सूजन जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए।
उन्होंने जानकारी दी कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत क्षेत्र में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और मरीजों के प्रति भेदभाव को समाप्त करना है।
कार्यक्रम में बताया गया कि कुष्ठ रोग की जांच एवं संपूर्ण उपचार सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क उपलब्ध है। अंत में उपस्थित लोगों ने कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न करने और उन्हें समय पर उपचार के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. सैफीन खान, सुनील शर्मा, सत्येंद्र यादव, अमन उपाध्याय, डॉ. अपूर्व राणा, शशिवाला, साधना, भुवनेश कुमार, रेहान खान, सरवर अली, राजकुमार मौर्य, प्रेमवीर, दुर्गेश कुमार, हरिओम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!