Breaking News

माघी पूर्णिमा पर गंगा तटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Spread the love

उसहैत |
माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर उसहैत क्षेत्र के विभिन्न गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के अटेना घाट, भुण्डी घाट, खजुरा घाट, कटरास आदतगंज घाट समेत भागीरथी के विभिन्न तटों पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ अर्जित किया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। कई थानों की पुलिस फोर्स को गंगा घाटों पर तैनात किया गया, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
माघी पूर्णिमा के अवसर पर अटेना घाट पर लगी रामनगरिया का भी विधिवत समापन हो गया। पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान, स्नान और पूजन का क्रम चलता रहा।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने अन्य थाना क्षेत्रों से आए पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के सहयोग से पर्व को सकुशल संपन्न कराया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …