Breaking News

अखंड पाठ के समापन पर हुआ ब्रह्मभोज, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Spread the love

बदायूँ |
शहर के श्री सीता राम मंदिर में श्री रामचरित मानस के 24 घंटे चले अखंड पाठ के समापन के बाद विधिविधान से ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर के मुख्य पुरोहित श्रीकृष्ण बल्लभ महेरे ने बताया कि माघ मास को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस माह में दान-पुण्य के साथ-साथ धर्म-कर्म का विशेष महत्व होता है। इसी कारण साधु-संत और सन्यासी गंगा तट पर भजन-पूजन और संध्या वंदन करते हैं। इसी पावन अवसर पर मंदिर में तुलसी राम गुणगान संकीर्तन के साथ श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ आयोजित किया गया।
अखंड पाठ के दौरान पंडित बालमुकुंद महेरे एवं पंडित प्रदीप महेरे ने संयुक्त रूप से विधिविधान के साथ देवी-देवताओं का आवाहन कर पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर पूर्व नगर विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, भागवत प्रवक्ता पंडित मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज, राजेश शर्मा, राहुल चौबे, मयंक सक्सेना, पुजारी प्रदीप महेरे, मनीष अग्रवाल, मारुत सक्सेना, प्रिया अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया।
अखंड पाठ के समापन के पश्चात देर तक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!