Breaking News

राज्य मंत्री गुलाब देवी का बदायूँ दौरा आज, शिक्षा अधिकारियों संग बैठक और बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

Spread the love

बदायूँ। उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद बदायूँ की प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी का बुधवार 4 फरवरी 2026 को जनपद बदायूँ का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 11 बजे अपने निजी निवास चंदौसी, संभल से वीआईवी कार द्वारा प्रस्थान करेंगी। दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बदायूँ पहुंचेंगी, जहां केंद्रीय बजट–2026 के संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक चलेगा।
इसके पश्चात मंत्री 1 बजे पार्टी कार्यालय से प्रस्थान कर 1:05 बजे निरीक्षण भवन, बदायूँ पहुंचेंगी। यहां 1:05 से 1:15 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद 1:15 से 1:45 बजे तक माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।
बैठक के बाद मंत्री 1:45 बजे निरीक्षण भवन से प्रस्थान कर दोपहर 2:45 बजे अपने निजी निवास चंदौसी, संभल पहुंचेंगी।
यह जानकारी राज्य मंत्री के निजी सहायक द्वारा जारी कार्यक्रम पत्र के माध्यम से दी गई है। दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!