Breaking News

चारबाग स्टेशन पर बैटरी कार ट्रैक पर पलटी: महिला समेत 3 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

Spread the love

लखनऊ के उत्तर रेलवे चारबाग स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर चल रही एक बैटरी चालित कार अचानक रेलवे ट्रैक पर जाकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक महिला समेत तीन यात्री घायल हो गए। यात्रियों का सामान भी ट्रैक पर बिखर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैटरी चालित कार का चालक यात्रियों को जल्दी ले जाने के चक्कर में प्लेटफॉर्म के किनारे तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रैक पर गिरते हुए पलट गया। हादसे के बाद घायल यात्रियों को दूसरी बैटरी चालित कार की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ट्रैक से वाहन हटाने का काम शुरू कराया, ताकि ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो।
रेलवे अधिकारियों ने माना कि स्टेशन पर बैटरी चालित कारें अनियंत्रित और नियमों के खिलाफ चलाई जा रही हैं। बताया गया कि यह सेवा दिव्यांग, वृद्ध और बीमार यात्रियों के लिए बुकिंग के आधार पर शुरू की गई थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा नियमों की अनदेखी कर खुलेआम चलाई जा रही है।
स्थानीय यात्रियों का आरोप है कि जिस तरह सड़कों पर डग्गामारी वाहन चलते हैं, उसी तरह ये बैटरी कारें प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को बैठाने के चक्कर में तेज और लापरवाही से चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि यदि इस सेवा का संचालन नियमानुसार किया जाए, तो सुविधा और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सकती हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की क्षमता संवर्धन कार्यशाला आज

Spread the loveडायट परिसर के ऑडिटोरियम में दो पालियों में होगा आयोजन बदायूं। मुख्यमंत्री युवा …