Breaking News

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस एक दिवसीय शिविर, पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान

Spread the love

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर के दूसरे दिन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में संपन्न हुआ। शिविर की थीम पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान रही।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने वृक्षारोपण के महत्व, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने जैसे विषयों पर लोगों को जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रीति वर्मा के नेतृत्व में किया गया। दोनों अधिकारियों ने स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। शिविर के माध्यम से छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना विकसित करने का प्रयास किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का इज्जतनगर मंडल में हुआ समापन

Spread the loveवृक्षारोपण, साइक्लोथॉन और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

error: Content is protected !!