Breaking News

बाजार में अतिक्रमण न करने के निर्देश, संदिग्ध दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें

Spread the love

बिसौली संवाददाता
नगर की पुलिस चौकी पर रविवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बाजार में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या का समाधान करना रहा।
पुलिस इंस्पेक्टर ने व्यापारियों से कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति या महिला दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारियों की भूमिका को उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण बताया।
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने अतिक्रमण न करने और स्वच्छ व सुरक्षित बाजार बनाए रखने की सामूहिक प्रतिबद्धता जताई। साथ ही पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय सदस्य बोबी गुप्ता, जायंट्स ग्रुप स्टार्स के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, अम्बरीष अग्रवाल, वसीम कुरैशी, मोहित महाजन सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!