Breaking News

कछला गंगा तट के कुष्ठाश्रमों में स्काउट गाइड ने किया सेवा कार्य, 102 रोगियों को भोजन व सामग्री वितरित

Spread the love

बदायूं | संवाददाता
भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्वावधान में रविवार को कछला स्थित मां भागीरथी गंगा तट के दोनों किनारों पर बने कुष्ठाश्रमों में सेवा, करुणा और मानवीय संवेदना का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। जिले से पहुंची भारत स्काउट गाइड की टीम ने 102 कुष्ठ रोगियों को पौष्टिक व गरम भोजन के साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने स्काउट भवन से टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट और गाइड संस्था पिछले 45 वर्षों से कुष्ठ रोगियों की निस्वार्थ सेवा करती आ रही है।
टीम के कछला स्थित कुष्ठाश्रम पहुंचते ही वहां सहयोग और अपनत्व का वातावरण बन गया। जिला मुख्यालय आयुक्त प्रेमपाल सिंह, वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश शर्मा तथा जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) मोहम्मद असरार के नेतृत्व में स्काउट सदस्यों ने कुष्ठ रोगियों को ताजा तैयार पौष्टिक भोजन कराया। इसके बाद नहाने व कपड़े धोने का साबुन, चाय पत्ती, पट्टियां सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही सच्ची साधना है, जो समाज के जरूरतमंद वर्ग के जीवन में खुशहाली और आत्मिक शांति लाती है। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग का उद्देश्य देशसेवा के साथ-साथ पीड़ित और वंचित वर्ग की सहायता करना है। ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में अनुशासन, सेवा भाव और मानवीय मूल्यों का विकास होता है।
कार्यक्रम में आईटी शमशाद हुसैन, नेत्रपाल सहित अनेक स्काउट सदस्य मौजूद रहे। सभी ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!