Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में कक्षा-12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित

Spread the love

बदायूँ | संवाददाता
बदायूँ के सुविख्यात ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में कक्षा-12 के विद्यार्थियों के लिए उनके जूनियर्स द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने सीनियर्स के आत्मीय स्वागत के साथ हुई। इसके बाद “याद आएंगे वो पल” थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। जूनियर्स ने विदाई गीत, नृत्य, लघुनाटिका, काव्यपाठ व भाषणों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। वहीं कक्षा-12 के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव, शैक्षणिक उपलब्धियां, शिक्षकों का मार्गदर्शन व स्कूल प्रबंधन के सहयोग को साझा करते हुए भावुक क्षणों को याद किया।
इस अवसर पर छात्रों को विभिन्न टाइटल से सम्मानित किया गया। बेस्ट जोड़ी का खिताब मानसी-नेहा को, हार्ट ऑफ द बैच मरियम मुईन को, स्टार स्कॉलर साइशा व देव्या को, बेस्ट अटायर शुभ व तनिष्क सिंह को प्रदान किया गया। वहीं मिस्टर फेयरवेल समुद्व गुप्ता एवं मिस फेयरवेल का खिताब मरियम मुईन को दिया गया।
स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने नैतिक मूल्यों को अपनाने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता ने कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों और अनुशासन का भी केंद्र होता है।
कार्यक्रम में मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, उप-प्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मंच संचालन स्कूल के संगठित समूह द्वारा किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!