Breaking News

बिल्सी: प्रधानमंत्री के “परीक्षा पे चर्चा 2026” कार्यक्रम का छात्रों ने उत्साहपूर्वक किया लाइव दर्शन

Spread the love

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज “परीक्षा पे चर्चा 2026” कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया, जिसे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ देखा। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करना और उन्हें सकारात्मक एवं आत्मविश्वासपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं है, बल्कि सीखने और आत्म-मूल्यांकन का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अंकों के दबाव से मुक्त होकर ज्ञान अर्जन, समझ और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने समय प्रबंधन, आत्म-अनुशासन, नियमित अध्ययन, संतुलित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली को सफलता के प्रमुख आधार बताया।
इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच बनाए रखने, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने और असफलता से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। डिजिटल माध्यमों और मोबाइल का सीमित उपयोग करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों को विद्यार्थियों के भावनात्मक संबल का आधार बनने का संदेश दिया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं और उनमें आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं बल्कि जीवन के लिए तैयार करना है।
प्रधानाचार्या महोदया ने प्रधानमंत्री के संदेश की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को तनाव-मुक्त वातावरण देना विद्यालय की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक एवं मार्गदर्शक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!