Breaking News

बदायूं: 03 ट्रक और 01 बस सीज, 45 वाहनों का किया गया चालान

Spread the love

बदायूं। जनपद में आज जिलाधिकारी के निर्देशन में शहर के लक्ष्मीबाई चौक, पटेल चौक और बहेड़ी तिराहे पर परिवहन विभाग की टीम ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 03 ट्रक को ओवरलोडिंग के अभियोग में और एक भारी बस को, जिसकी फिटनेस समाप्त थी, बीमा नहीं था तथा 2024 का कर बकाया था, परिवहन कार्यालय में सीज कर दिया गया।
साथ ही, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और मोबाइल फोन के प्रयोग जैसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों का चालान किया गया।
इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री हरिओम ने आम जनता से अपील की कि वाहन चलाते समय हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, संतुलित गति से वाहन चलाएं और नशे की स्थिति में वाहन संचालन न करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!