Breaking News

24 फरवरी को होगी जिला पंचायत बदायूँ की बोर्ड बैठक अध्यक्षता में आहूत बैठक में स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य

Spread the love

बदायूँ | संवाददाता गोविन्द देवल
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बदायूँ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत, बदायूँ की बोर्ड बैठक आगामी 24 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11:25 बजे जिला पंचायत कार्यालय बदायूँ के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मा० अध्यक्ष, जिला पंचायत बदायूँ द्वारा की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित निर्वाचित एवं पदेन सदस्यों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर बैठक में स्वयं उपस्थित होकर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
अपर मुख्य अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि शासनादेश संख्या 2101/33-2-2006-72 जी/2006 दिनांक 15 सितंबर 2006 के अनुसार जिला पंचायत की बैठक में किसी भी मा० निर्वाचित सदस्य अथवा पदेन सदस्य का कोई भी प्रतिनिधि किसी भी परिस्थिति में मान्य नहीं होगा।
प्रशासन की ओर से बैठक को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!