Breaking News

वित्तीय वर्ष 2026-27: सर्वांगीण विकास पर सरकार का फोकस, जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ आकलित

Spread the love

लखनऊ | वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट अनुमानों पर प्रस्तुत अपने भाषण में माननीय वित्त मंत्री ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार हुआ है तथा औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल संवर्धन, किसानों की खुशहाली और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।
वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-2025 के त्वरित अनुमानों के अनुसार प्रदेश की जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आकलित की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रुपये आंकी गई है, जो वर्ष 2016-2017 में रही 54,564 रुपये की तुलना में दोगुने से अधिक है। वर्ष 2025-2026 में प्रति व्यक्ति आय 1,20,000 रुपये होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
वित्त मंत्री के अनुसार प्रदेश में लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाया गया है तथा बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास की गति को और तेज करते हुए प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!