Breaking News

एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती के शव एक ही फंदे से लटके मिले, इलाके में सनसनी

Spread the love

एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरा में बुधवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और एक युवती के शव पेड़ पर साड़ी के एक ही फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मृतकों के घर आमने-सामने बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के बीच दोनों के बीच कथित प्रेम संबंधों की चर्चा है। बताया जा रहा है कि युवक की करीब छह माह पूर्व परिजनों ने शादी कर दी थी, जबकि युवती चार बच्चों की मां बताई जा रही है। हालांकि इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है।
सूचना पर सकीट क्षेत्राधिकारी कृतिका सिंह और थाना प्रभारी आर.के. सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।
(रिपोर्ट: राजेश प्रभाकर, एटा)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!