Breaking News

लखनऊ: आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति

Spread the love


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जारी किया नियुक्ति आदेश, डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को तीन वर्ष का कार्यकाल
लखनऊ। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।
डॉ. सिंह को तीन वर्ष की अवधि के लिए विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (NBPGR), नई दिल्ली में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. सिंह को कृषि अनुसंधान और पादप आनुवंशिकी के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजभवन की ओर से जारी आदेश के बाद विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …