Breaking News

रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में बदायूं बार एसोसिएशन का प्रदर्शन

Spread the love

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, सीएम को भेजा मांगपत्र
बदायूं। रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की निर्मम हत्या के विरोध में दि डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन बदायूं के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट एवं महासचिव विवेक कुमार रेडर एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित मांगपत्र सौंपा।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि रामपुर हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए तथा प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने फारुख अहमद खां की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न बताया।
अध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। महासचिव विवेक कुमार रेडर ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुकर शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष रक्षित शरण एडवोकेट, हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, संदीप सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रामेंद्र रेडर, संयुक्त सचिव स्वाति गुप्ता एडवोकेट, अंकित श्रीवास्तव एडवोकेट, वैभव गुप्ता एडवोकेट, अमित माथुर एडवोकेट, वीरेंद्र पाल एडवोकेट, अर्पित श्रीवास्तव एडवोकेट, अंशुल गुप्ता एडवोकेट, वशिका पाल एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!