Breaking News

रामपुर में वकील की हत्या के विरोध में बिल्सी तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Spread the love

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
बदायूं। रामपुर में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में बदायूं जिले की बिल्सी तहसील में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर रोष जताया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने न्याय की मांग की
प्रदर्शन के उपरांत अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर दंडात्मक कार्रवाई तथा प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।
अधिवक्ताओं का कहना था कि कानून के रक्षकों पर हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं। यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में

Spread the loveबिसौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन …

error: Content is protected !!