Breaking News

बिल्सी में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला, जांच शुरू

Spread the love

बदायूं। जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार विवाहिता का शव उसके आवास पर लटका मिला। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा दी गई। मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
थाना पुलिस का कहना है कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर भी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!