Breaking News

बिसौली: महाशिवरात्रि, होली व रमजान सकुशल मनाने के लिए एसपी ने धर्मगुरुओं व व्यापारियों के साथ की बैठक

Spread the love

बिसौली। शनिवार को कोतवाली में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने महाशिवरात्रि, होली और रमजान त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर व्यापारियों, धर्मगुरुओं और समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की।
एसपी ने सभी से अपील की कि त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि न हो। उन्होंने मंदिर और मस्जिदों में लाउडस्पीकर मानक के अनुसार ही ध्वनि रखने का निर्देश दिया। एसपी ने साफ किया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने या माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में त्योहार के दौरान विशेष चौकसी बरती जाएगी। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, निरंतर गश्त की जाएगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मीटिंग में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा, प्रांतीय सदस्य बोबी गुप्ता, मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार अशरफी, संजय अग्रवाल, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, सत्यपाल सिंह, श्रीराम रस्तोगी, गोपाल अग्रवाल, मदरसे के सदर इरशाद खां, धर्मेंद्र कुमार शाक्य, इसहाक सैफी, प्रधान धर्मवीर सिंह, पंकज राना, केपी मौर्य, अनीस खां और हाजी तौफीक अहमद, भीमसेन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!