Breaking News

बदायूं: कछला में वाहन चेकिंग अभियान, 6 मालवाहक वाहनों के चालान; फिटनेस फेल टाटा मैजिक सीज

Spread the love


गोविंद देवल, बदायूं से
बदायूं। शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशन में शुक्रवार को कछला क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सवारियां ढो रहे छह मालवाहक वाहनों का चालान किया गया।
जांच के दौरान एक टाटा मैजिक वाहन फिटनेस फेल पाया गया, जो अवैध रूप से सवारियां ढो रहा था। कार्रवाई करते हुए वाहन को परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज कर दिया गया।
इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 70 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और मोबाइल फोन का प्रयोग प्रमुख रूप से शामिल रहा। वहीं, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिलहरी मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, उत्साह के साथ हुआ समापन

Spread the love​बदायूँ। सिलहरी मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच …