Breaking News

बिसौली: 18 फरवरी से शुरू होगी माध्यमिक परीक्षा, सिद्व बाबा इंटर कॉलेज में तैयारी पूरी

Spread the love

बिसौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिद्व बाबा इंटर कालेज, शरह बरौलिया में परीक्षा केंद्र पर 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी।
केंद्र व्यवस्थापक राजकुमार शर्मा ने बताया कि विभाग से प्राप्त प्रश्नपत्रों को बाह्य केंद्र व्यवस्थापक महावीर प्रसाद व स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. रत्न लाल सिंह, पशुधन विकास अधिकारी की उपस्थिति में सील्ड कर स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। स्ट्रांग रूम में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे और दो पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहेंगे।
इस परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के चार सौ ग्यारह और इंटरमीडिएट परीक्षा के तीन सौ पच्चीस परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रभारी विपलव भारती के नेतृत्व में नीरज चौहान, रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा, डॉ. प्रमोद शर्मा, अश्वनी शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने परीक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने में विशेष सहयोग दिया है।
राजकुमार शर्मा ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा के नियमों का पालन करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Spread the loveबिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शनिवार …