Breaking News

त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड शिविर का शुभारंभ, आपदा प्रबंधन व अनुशासन का दिया प्रशिक्षण

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। बदायूं के उच्च प्राथमिक विद्यालय मदिरा में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने तथा स्काउट आंदोलन की प्रतिज्ञा एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर का शुभारंभ इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह द्वारा स्काउट ध्वज फहराकर किया गया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में कर्तव्यबोध, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा की भावना विकसित करती है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।
शिक्षिका संगीता रस्तोगी ने कहा कि सच्चा स्काउट वही है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी दूसरों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहे। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से ही चिंतन, चरित्र और आचरण पवित्र होता है। राष्ट्र सेवा की भावना से ओतप्रोत युवा ही देश के सच्चे सपूत बनते हैं।
शिक्षक राजीव कुमार के मार्गदर्शन में स्काउट–गाइड को स्काउटिंग आंदोलन, आपदा प्रबंधन, बायां हाथ मिलाना, नियम, प्रतिज्ञा, सैल्यूट एवं ड्रिल का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जल, जंगल और जमीन से प्राप्त संसाधनों के संरक्षण एवं उनके सही उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर शिक्षिका प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, अनुदेशक कुसुम लता, मिथिलेश, करुणेश सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …