Breaking News

होली-रमजान को लेकर सतर्कता, एसएसपी ने कादरचौक थाने का किया निरीक्षण

Spread the love

संवाददाता शिव प्रताप सिंह
बदायूं। बदायूं के कादरचौक थाना परिसर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी होली और रमजान के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
थाना परिसर में आयोजित बैठक में विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ संवाद किया गया। एसएसपी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्क गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में श्याम सुंदर उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशल कुमार वर्मा, दिनेश कुमार उर्फ धारा भैया (ग्राम प्रधान कादरचौक), शिव प्रताप सिंह राजपूत, कल्लू कश्यप, दीपक सक्सेना, संतोष यादव, सर्वेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष राजा ठाकुर, कल्लू ठाकुर (ककोड़ा), अश्वनी कुमार गुप्ता (पूर्व प्रधान कादरचौक) तथा रमजानपुर के ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एसएसपी ने सभी से अपील की कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!