Breaking News

बीआईएमटी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Spread the love

दो दिवसीय आयोजन में छात्र-छात्राओं ने जीते पदक, विजेताओं को किया सम्मानित
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
B.I.M.T. College में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 का समापन मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। अंतिम दिन 100, 200 व 400 मीटर दौड़, टग ऑफ वार, वॉलीबॉल, लॉन्ग जंप तथा शॉटपुट सहित विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंधल व विकास आहूजा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम भावना और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।
दौड़ प्रतियोगिताओं में नैना व चन्द्रसेन का दबदबा
100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में नैना झा (बीएससी होम साइंस तृतीय वर्ष) प्रथम, रीतू (बीएससी बायो तृतीय वर्ष) द्वितीय तथा निर्जला (बीएससी बायो तृतीय वर्ष) तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में चन्द्रसेन (बीएससी बायो तृतीय वर्ष) प्रथम, सुगंध (बीएससी गणित प्रथम वर्ष) द्वितीय और शगुन (बीएससी गणित प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में नैना झा ने फिर बाजी मारी, जबकि रीतू द्वितीय और श्रेया (बीएससी बायो प्रथम वर्ष) तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में चन्द्रसेन प्रथम, सुगंध द्वितीय व नीलेश (बीकॉम ऑनर्स तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में सना (एमएससी होम साइंस) प्रथम, रीतू द्वितीय तथा संध्या तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में चन्द्रसेन ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की, जबकि सुगंध द्वितीय व शगुन तृतीय स्थान पर रहे।
वॉलीबॉल व टग ऑफ वार में टीमों का शानदार प्रदर्शन
पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष की टीम (कुशांक, प्रिंस, यश, ध्रुव, हर्षित, ताहिर हुसैन, हरविंद व आकाश) विजेता रही।
टग ऑफ वार महिला वर्ग में बीएससी बायो वर्ग की फजीलत, कौशकी, तरू, निर्जला, अनन्या, रीतू, सपना व प्रीति की टीम विजेता बनी। पुरुष वर्ग में बीसीए द्वितीय वर्ष की टीम (कृष्णा देवल, आमीन, ध्रुव, उत्कर्ष, कुशांक, प्रिंस, यश, श्रेयश) ने बाजी मारी।
लॉन्ग जंप व शॉटपुट में भी दिखी प्रतिभा
लॉन्ग जंप महिला वर्ग में अंशिका पटेल (बीएससी होम साइंस तृतीय वर्ष) प्रथम रहीं। निर्जला व रीतू संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नेहल (एमएससी होम साइंस) तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में नदीम प्रथम, चन्द्रसेन द्वितीय व रितिक गुप्ता (बीबीए द्वितीय वर्ष) तृतीय रहे।
शॉटपुट महिला वर्ग में श्रेया प्रथम, रीतू द्वितीय व नेहल तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में अभि (बीकॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष) प्रथम, नदीम द्वितीय व अर्सलान तृतीय स्थान पर रहे।
विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र
समापन समारोह में निदेशक अक्षज रस्तोगी व आशीष सिंधल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अक्षज रस्तोगी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भागीदारी से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।
निदेशक आशीष सिंधल ने खेलों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया, वहीं विकास आहूजा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर जोर दिया।
डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में चीफ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना व खेल शिक्षक दीपेश कुमार सहित समस्त महाविद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
प्रतिभागियों की शत-प्रतिशत भागीदारी और उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!