Breaking News

बिना फिटनेस दौड़ रही स्कूली वैन सीज, 9 वाहनों पर कार्रवाई

Spread the love

ओवरलोड व बिना प्रपत्र चल रहे वाहनों पर चला अभियान
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशन में बुधवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के स्कूली बच्चों का संचालन कर रही एक वैन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
कार्रवाई के क्रम में तीन ओवरलोड वाहनों को भी सीज किया गया। इसके अतिरिक्त दो ई-रिक्शा और एक लोडर बिना फिटनेस एवं आवश्यक प्रपत्रों के संचालित होते पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान दो बसें गलत तरीके से सवारी बैठाने एवं निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित मिलें, जिनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनसामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुल 09 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने की सख्त हिदायत दी।
उक्त अभियान में प्रवर्तन सुपरवाइजर श्री आदेश कुमार सहित चार भूतपूर्व सैनिक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा

Spread the loveबरेली 7 जून, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश …

error: Content is protected !!