Breaking News

बुर्के में रेकी कर चौराहे पर पति की पिटाई, वीडियो वायरल

Spread the love

अवैध संबंध के शक में पत्नी ने जड़े थप्पड़, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
संवाददाता: , सीतापुर
Sitapur के तंबौर थाना क्षेत्र में सोमवार को बीच चौराहे पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति पर कथित अवैध संबंध के शक में सार्वजनिक रूप से मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि पत्नी ने बुर्का पहनकर पहले पति की रेकी की और मौके की पुष्टि होने पर चौराहे पर ही उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते थप्पड़ों और धक्का-मुक्की में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने पति को कई थप्पड़ जड़े और गाली-गलौज भी की। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जबकि अन्य ने घटना का वीडियो बना लिया।
मामला Tambaur Police Station क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!