Breaking News

बिजली का तार टूटकर गिरा, करंट से भैंस की मौत ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाई

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, उसहैत (बदायूं)
उसहैत क्षेत्र के ग्राम गढ़िया हरदोपट्टी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बिजली का तार टूटकर गिरने से एक भैंस की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्राम गढ़िया हरदोपट्टी निवासी महेश मिश्रा की भैंस घर के बाहर बंधी हुई थी। इसी दौरान अचानक ऊपर से गुजर रहा विद्युत तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से पशु स्वामी को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों की वजह से क्षेत्र में पहले भी हादसे हो चुके हैं। उन्होंने विद्युत लाइनों की मरम्मत व नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं क्लब में फाग उत्सव: फूलों और गुलाल की बौछार में झूमे सदस्य, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the loveबदायूं,- बदायूं क्लब में रविवार रात आयोजित फाग उत्सव में होली के विविध …

error: Content is protected !!