नई दिल्ली, सूत्र संवाद: दिल्ली-एनसीआर में होली के अवसर पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने वाली है। दैनिक रेलगाड़ियों में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि राज्यों के लिए सीटें पहले ही भर चुकी हैं। इसे देखते हुए उत्तर रेलवे ने लगभग 300 होली विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
इनमें से अधिकांश ट्रेनें आनंद विहार, नई दिल्ली और निजामुद्दीन से रवाना होंगी। अभी तक लगभग 100 ट्रेनें घोषित की जा चुकी हैं, जबकि अगले सप्ताह अन्य गाड़ियों की घोषणा भी की जाएगी। पिछले वर्ष होली के अवसर पर लगभग 250 विशेष ट्रेनें परिचालित की गई थीं। इस बार यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनें 20% अधिक बढ़ाई गई हैं।
अगर किसी रूट पर यात्री संख्या अधिक होगी, तो वहां तुरंत अनारक्षित गाड़ी भी चलाकर भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा।
सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था के लिए दिल्ली के तीनों प्रमुख स्टेशनों पर एंबुलेंस और डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसके अलावा रेलवे अस्पताल में इस अवधि के लिए 30 बेड आरक्षित रखे गए हैं। अगर किसी यात्री को उपचार की आवश्यकता पड़ी, तो रेलवे उसे तुरंत अस्पताल में सुविधा उपलब्ध कराएगा।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे टिकट पहले से बुक कर लें और यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा दी गई सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करें।
Budaun Amarprabhat