Breaking News

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

Spread the love

मथुरा:
मथुरा, सूत्र संवाद: क्रिकेटर विराट कोहली और सिने स्टार अनुष्का शर्मा मंगलवार को वृंदावन पहुँचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इससे पहले वे महाराज जी से सामान्यतः एकांतिक वार्तालाप के माध्यम से ही मिलते रहे हैं।
विराट और अनुष्का दोपहर करीब 3 बजे वृंदावन पहुँचे और एक निजी होटल में ठहरे। इसके बाद सुबह 4:30-5:00 बजे निर्धारित समय से पहले ही दोनों प्रेमानंद महाराज के आश्रम ‘केलि कुंज’ पहुँचे और हजारों श्रद्धालुओं के बीच हाथ जोड़कर बैठ गए।
महाराज जी ने जीवन में आध्यात्मिक अनुशासन और संयम के महत्व पर प्रकाश डाला। सुबह 6 बजे सत्संग समाप्त होने के बाद विराट और अनुष्का ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया और सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
श्रद्धालुओं ने दोनों की विनम्रता और साधुता को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!