Breaking News

बिल्सी: भूमि विवाद में मारपीट, महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप

Spread the love

— संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरनी में भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।
घटना का विवरण
ग्रामीण नितिन पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे लेखपाल गांव में भूमि की पैमाइश करने आए थे। इसी दौरान घूर की जमीन को लेकर पुराना विवाद सामने आया। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।
नितिन के अनुसार, विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में उसका सिर और मां के हाथ में चोट आई। उसकी बहन के साथ भी मारपीट की गई और कपड़े फाड़ दिए गए। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस की प्रतिक्रिया
पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!