Breaking News

बिल्सी: बैंक खाते से 59 हजार रुपये गायब, महिला ने कोतवाली में दी तहरीर

Spread the love

— संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरातीनगर में रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से 59 हजार रुपये निकाल जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज करवाई है।
घटना का विवरण
ग्राम खैरातीनगर निवासी शालिनी शाक्य, पत्नी रनवीर शाक्य, ने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। 18 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसमें खाते से 59 हजार रुपये निकालने की जानकारी दी गई।
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने कोई लेनदेन नहीं किया और न ही किसी को ओटीपी या खाते की जानकारी साझा की। जब बैंक शाखा में संपर्क किया गया, तो उन्हें जानकारी दी गई कि उक्त धनराशि यूपीआई के माध्यम से निकाली गई है।
पुलिस कार्रवाई
शालिनी शाक्य ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की।
क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बैंक से लेनदेन का पूरा विवरण मांगा गया है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!