Breaking News

बिल्सी/वजीरगंज मार्ग: बाइक हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

— संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर 15 फरवरी की शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए किसान डिंपल पासी (40) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना का विवरण
कोतवाली क्षेत्र के गांव घंघौसी निवासी डिंपल पासी पुत्र सियाराम 15 फरवरी की शाम बिल्सी बाजार से सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
जैसे ही वे राजकीय नलकूप संख्या 22 के पास पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल डिंपल को तत्काल बिल्सी अस्पताल भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले बदायूं, फिर बरेली रेफर किया गया।
बरेली में भी सुधार न होने पर 19 फरवरी की रात दिल्ली के अस्पताल भेजा गया, जहां शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई
मृतक के भतीजे नितिन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अज्ञात वाहन चालक की पहचान की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!