Breaking News

दहेज केस में चार्जशीट दाखिल करने के लिए 10 हजार की रिश्वत, वाराणसी में महिला चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, वाराणसी
वाराणसी। दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगना एक महिला चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। वाराणसी में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी (महिला थाना) की प्रभारी अनोषा तिवारी को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता के पिता से आरोप पत्र दाखिल करने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। बेटी की पीड़ा से आहत पिता ने मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की।
शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही महिला दरोगा ने रुपये लिए, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी महिला दरोगा को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …