Breaking News

यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, प्रतिबंध की मांग; 27 फरवरी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन की चेतावनी

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल, लखनऊ
लखनऊ। प्रस्तावित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी की रिलीज को लेकर जनपद में सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है। अखिल भारतीय यादव महासभा के गाज़ीपुर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव (साइकिल) ने सरकार और प्रशासन से फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि समाज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सुजीत यादव पीडीए समाज के लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने मीडिया, सोशल मीडिया और प्रशासन को भेजे पत्र में चेतावनी दी है कि यदि फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो उनके नेतृत्व में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव ने भी प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो यादव समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
नेताओं का कहना है कि यादव समाज का देश के सामाजिक, राजनीतिक और सैन्य क्षेत्र में गौरवपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में किसी भी माध्यम से समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना अस्वीकार्य है। सूत्रों के मुताबिक, समाज के वरिष्ठजनों के साथ लगातार बैठकें कर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विरोध कर रहे पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि फिल्म पर रोक नहीं लगी तो 27 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
फिलहाल पूरे प्रकरण में प्रशासनिक रुख का इंतजार है, लेकिन जिस तरह विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं, उससे आने वाले दिनों में मामला और गरमाने के आसार हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!