Breaking News

मथुरा के दो गांवों में साइबर ठगी का बड़ा जाल, 34 गिरफ्तार; 45 फरार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, मथुरा
मथुरा। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरा के दो गांवों से 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान करीब 45 संदिग्ध मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी संगठित तरीके से साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। ये लोग रोजाना सुबह से ही लोगों को फोन कॉल, फर्जी लिंक और अन्य डिजिटल माध्यमों से ठगने की योजना बनाते थे। प्रारंभिक जांच में इसे एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा बताया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि सिर्फ दो गांवों में लगभग 80 के आसपास लोग साइबर अपराध से जुड़े पाए गए, जिसने पुलिस और प्रशासन को भी चौंका दिया है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल लेन-देन के इस दौर में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अनजान कॉल, लिंक या लालच देने वाले संदेशों से सावधान रहकर ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!