Breaking News

महिला दिवस पर 24 महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love


बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूं के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का बुके, शॉल तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित डायरी व बुकलेट भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को भी उपस्थित प्रतिभागियों को सुनाया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान पत्र, शील्ड, लैपटॉप तथा कप देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. वैभव शर्मा, परियोजना निदेशक अखिलेश कुमार चौबे, डॉ. अनामिका सिंह चौहान (नोडल अधिकारी रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष), जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, जिला बाल परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, संरक्षण अधिकारी प्रीती कौशल, जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य, सेंटर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्रा, परियोजना समन्वयक कमल शर्मा, प्रबंधक राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण प्रियंका जौहरी, प्रवक्ता डॉ. ज्योति विश्नोई, सहायक अध्यापक नेहा सक्सेना, सहायक अध्यापक दीपा रावल, कामेंद्र शर्मा, महाराज सिंह (समाज कल्याण विभाग), डॉ. कृष्णा सिंह निदेशक होप यू हेल्प वी फाउंडेशन सहित महिला कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!