Breaking News

उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, कक्षा 8 के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love


बदायूं। उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 8 के विद्यार्थियों को फेयरवेल पार्टी भी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पूरी लगन और मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और शिक्षा ही विकास की मूल जड़ है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं बच्चों में भविष्य के बड़े अधिकारी और जिम्मेदार नागरिक तैयार होंगे, इसलिए शिक्षा को निरंतर जारी रखना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं जनपद स्तर पर आयोजित रसोइया पाककला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय की रसोइया सीमा को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहदेव सागर ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और बच्चों को आगे भी शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
इस मौके पर संगीता रानी रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, राजीव कुमार, मिथिलेश, कुसुम लता सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!