Breaking News

नगर की सफाई व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने 76.50 लाख के ट्रैक्टर-जेसीबी को दिखाई हरी झंडी

Spread the love

बदायूं। नगर पालिका परिषद ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को नए संसाधनों को शामिल किया। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने करीब 76 लाख 50 हजार रुपये की लागत से खरीदे गए पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से शहर के बड़े नालों और नालियों की सफाई का कार्य अधिक सुचारू रूप से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना पालिका की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव संसाधन जुटाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर और जेसीबी के माध्यम से नालों की सफाई में तेजी आएगी, वहीं कूड़े के ढेर उठाने में भी काफी राहत मिलेगी। इससे शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजेन्द्र सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, शरीफ अहमद, जहाँगीर, महेश बाबू, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, मनोज सोनकर, इमरान समेत पालिका के कर्मचारी मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!