Breaking News

एसपीएल में सुपर इंडियन की धमाकेदार जीत, 8 ओवर में ही लक्ष्य किया हासिल

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मुकाबले में सिरतौल सुपर इंडियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरतौल रॉयल्स को हराकर जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिरतौल रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। टीम की ओर से मनी उपाध्याय ने 34 रन, देव कुमार ने 28, सुमित उपाध्याय ने 12 और गौरव ने 6 रन का योगदान दिया। सुपर इंडियन की ओर से आरव उपाध्याय और दिनेश ने एक-एक विकेट लिया।
102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर इंडियन की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज मोहित शर्मा (36) और कपिल कुमार ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मोहित के आउट होने के बाद कपिल कुमार ने शानदार अर्धशतक (52) लगाकर टीम को जीत दिलाई। अंकुर शर्मा ने भी 15 रन का योगदान दिया।
सुपर इंडियन ने महज 8 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। रॉयल्स की ओर से कप्तान ताहिर गौरी को एकमात्र सफलता मिली।
शानदार बल्लेबाजी के लिए कपिल कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आयोजन समिति के पवन उपाध्याय, कपिल गुप्ता, सचिन शर्मा, आशीष पाठक, प्रदीप गुप्ता, सत्यम मिश्रा, अतीक सैफी, गोपी किशन, कमल कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …