Breaking News

मूसाझाग थाना दिवस में अफसरों का कड़ा संदेश—लापरवाही पर होगी कार्रवाई, हर केस का तय समय में निस्तारण

Spread the love

थाने में उतरे डीएम-एसएसपी: जनता की हर पुकार पर सख्त रुख, बोले—अब शिकायत नहीं, सीधा समाधान होगा!

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जनपद में शनिवार को थाना दिवस/समाधान दिवस के दौरान प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। थाना मूसाझाग पर खुद जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।
थाने में पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, आपसी रंजिश और अन्य मामलों को लेकर अपनी शिकायतें रखीं। डीएम और एसएसपी ने साफ शब्दों में कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने जनशिकायतों की गहन जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि अब थानों में सिर्फ सुनवाई नहीं, बल्कि रिजल्ट भी दिखना चाहिए।
इस दौरान थाना दिवस/समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया और उसे अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग समेत सभी पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रहने की हिदायत दी गई।
संदेश साफ:
👉 अब फरियादियों को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, प्रशासन ने ठान लिया—हर समस्या का होगा समाधान!


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!