Breaking News

“मेधावियों की चमक से रोशन हुआ मंच: देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रिजल्ट डे”

Spread the love

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में शनिवार को नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह से भर उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन ही सफलता की कुंजी हैं। वहीं प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने बच्चों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
प्री-नर्सरी से अमाया शर्मा, परीक्षित यादव, नक्ष शर्मा, नर्सरी ए से आरव सिंह, हिमांशु, अक्षिता सोलंकी, नर्सरी बी से गरिमा, हिमांशु, अरिक्ष, केजी से तेजस यादव, ईशका गुप्ता, अथर्व गुप्ता, वेदिका ठाकुर, धैर्य मौर्य, उस्मान सहित विभिन्न कक्षाओं के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में कक्षा 1 से 11 तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!