Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 की गूंज: त्रिवेणी इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा का दिया गया पाठ”

Spread the love


बिसौली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत त्रिवेणी इंटर कॉलेज, भटपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नए आपराधिक कानूनों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को साइबर क्राइम, अपराधियों, गुंडों और उचक्कों से सतर्क रहने के उपाय बताते हुए जागरूक किया।
उन्होंने सरकार द्वारा संचालित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं की जानकारी भी साझा की, ताकि छात्राएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों को समझ सकें।
इस दौरान महिला कांस्टेबल कृष्णा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …