Breaking News

“किसानों की आवाज को मिलेगी नई ताकत: भाकियू चढूनी ने हसनपुर में किया संगठन विस्तार”

Spread the love

कुँवरगांव। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने जिले में संगठन को मजबूती देने के लिए सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने विकासखंड सलारपुर की ग्राम पंचायत हसनपुर में किसानों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया और संगठन का विस्तार किया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की नीतियों और किसान हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर कई किसानों ने भाकियू (चढूनी) से जुड़ने का संकल्प लिया। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के दबे-कुचले किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनकी आवाज बुलंद करने का भरोसा दिया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत हसनपुर निवासी नवाब हुसैन को ग्राम अध्यक्ष, पुत्तन पुत्र दिला को प्रवक्ता तथा परवेज पुत्र कमरुद्दीन को ग्राम उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद जताई गई कि वे ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ संगठन को आगे बढ़ाते हुए किसानों के हितों की रक्षा करेंगे।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष नूरुद्दीन, बीयू दास, छोटे हसन, यावेंद्र यादव, कल्लू, वीरपाल, हरिओम, गफ्फार, आनंद बाबा सहित कई किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने पानी की टंकी से बैटरा चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Spread the loveबिल्सी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण …