Breaking News

बिजली चोरों पर गिरी गाज, बगरैन क्षेत्र में छापेमारी से हड़कंप

Spread the love

उपशीर्षक: चार जगहों पर अवैध कनेक्शन पकड़े, 20 उपभोक्ताओं से 1.10 लाख की वसूली
संवाददाता: गोविंद देवल, बिसौली (बदायूं)
बिसौली। विद्युत वितरण खंड के उपकेंद्र बगरैन क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कनेक्शन का खुलासा किया। एसडीओ सौरभ सैनी के नेतृत्व में विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान चार परिसरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए उपभोक्ता पकड़े गए। वहीं अभियान के दौरान 20 उपभोक्ताओं से करीब 1 लाख 10 हजार रुपये का राजस्व भी वसूला गया।
एसडीओ सौरभ सैनी ने बताया कि अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के निर्देश पर यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर बिना मीटर के अवैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!