Breaking News

हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, उझानी पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

अपहरण व मारपीट के बाद युवक की हुई थी मौत, साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई गई धाराएं

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। थाना उझानी पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी आकाश उर्फ छिडका पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम बोन्दरी थाना कादरचौक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में 28 मार्च 2026 को वादिनी सीमा देवी उर्फ सोमा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि वादिनी के पुत्र सूर्यकांत उर्फ छोटू को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते 3 अप्रैल 2026 को उसकी मृत्यु हो गई।
इसके बाद मामले में संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए हत्या सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है और विधिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई जारी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!