Breaking News

बांस बरोलिया में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, मुख्य अतिथि ममता शाक्य का हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

🔹 ममता शाक्य बोलीं—बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही मजबूत बनेगा समाज

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। क्षेत्र के ग्राम बांस बरोलिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं ममता शाक्य का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जिसमें लोग हाथों में झंडे लेकर ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
मुख्य अतिथि ममता शाक्य ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
ममता शाक्य ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही वह मार्ग है जिससे समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!