🔹 उदयवीर सिंह शाक्य ने किया सम्मान, बोले—युवा नेतृत्व से मिल रही नई दिशा
संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी/उझानी। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह शाक्य के नेतृत्व में क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत छतरुईया रेलवे फाटक पर हुई, जहां उदयवीर सिंह शाक्य ने माननीय सांसद आदित्य यादव का पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उझानी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात रायपुर मजरा स्थित अपने निवास पर उदयवीर सिंह शाक्य ने सांसद आदित्य यादव को बाबा साहब का पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनकी तस्वीर भेंट की। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर मजरा से होली चौक स्थित अंबेडकर पार्क, बिल्सी तक पहुंचकर केक काटकर जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर उदयवीर सिंह शाक्य ने सांसद आदित्य यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, सक्रियता और युवाओं के प्रति समर्पण उन्हें एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बनाता है। उन्होंने कहा कि आदित्य यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास को नई गति मिल रही है और समाजवादी विचारधारा को मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Budaun Amarprabhat